पिथौरागढ़ : बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, वार्षिकोत्सव व परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम
पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिण में

पिथौरागढ़ के पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिण में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर कल्पना देवलाल उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने शिरकत की।

इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक नवल पंत एवं सहायक अध्यापिका ममता बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हिमांशु नौगांई सहित पूर्व उपशिक्षा अधिकारी पुष्पराज भट्ट, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, गिरधर बिष्ट तथा ग्राम प्रधान राजेश मेहता आदि उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक नवल पंत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक भूपेंद्र सामंत, गोविन्द नाथ, दीपा शर्मा, रेखा दानू, प्रिया धामी, मीना सहित समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







