पीएमआईएस कार्यशाला में दी महत्वपूर्ण जानकारियां
मुनस्यारी महाविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्वर्गीय डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में किया गया। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का परिचय एवं पंजीकरण कर विभिन्न कंपनियों एवं उद्योगों में इंटर्नशिप का लाभ उठाने संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नोडल पीएमआईएस डॉ. प्रशांत जोशी द्वारा विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की विशेषताओं, पात्रता, मानदंड, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी द्वारा भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही उन्होंने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है और नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा इस तरह की नवाचार योजनाएं समय समय पर लागू की जा रही हैं । कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







