पिथौरागढ़: धीरज जिलाध्यक्ष और अभिषेक को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
यूथ कांग्रेस चुनावों के परिणाम घोषित

यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा हो गई। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की व नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

घोषित हुए परिणामों में अभिषेक बोरा संगठन के प्रदेश सचिव पद पर विजयी रहे। इसके अलावा धीरज बेरी को जिलाध्यक्ष, किशन लोहिया को महासचिव, अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष, अनन्य महरा विधानसभा अध्यक्ष, जनक सिंह बोहरा बिण ब्लाक अध्यक्ष, अजय वल्दिया मूनाकोट ब्लाक अध्यक्ष, निकिता वर्मा प्रदेश महासचिव, सतीश मखौलिया नगर अध्यक्ष चुने गये। इस मौके पर पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







