ChampawatCrimeUttarakhand News

बाल अधिकारों से साइबर सुरक्षा तक

जीजीआईसी टनकपुर में छात्राओं को किया जागरूक

 बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) टनकपुर में सुरक्षित बचपन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल श्रम और दहेज प्रतिषेध कानून की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज (जू.डि.) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर रुचिका नरूला रहीं। उन्होंने छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने और किसी भी तरह के शोषण या अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्राओं को ओटीपी, बैंकिंग विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

 

पुलिस ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, शोषण या साइबर अपराध की घटना होने पर डरने या संकोच करने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना दें। चम्पावत पुलिस ने अपील की कि बच्चों और बालिकाओं की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए जागरूक रहें और अपराध के खिलाफ चुप न रहें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते