PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जापानी संस्कृति से जुड़ी सीमांत की नई पीढ़ी, सप्ताहभर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विवेकानंद विद्या मंदिर में भारत-जापान सांस्कृतिक संगम; जापानी भाषा, संस्कृति और कौशल से युवाओं को जोड़ने की पहल

सीमांत जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वीकुल जापानी स्कूल के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों और युवाओं को जापानी भाषा, संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन और खेलकूद से जोड़ना तथा जापान में रोजगार के अवसरों की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

 

समापन दिवस पर ‘प्लैनेटस्कूल नर शौर्य कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया। इसमें जापान की सूमो कुश्ती, भारतीय पारंपरिक युद्धकला और रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने बोधिधर्म और दारुमा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के साथ बौद्ध धर्म के महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिम्नास्टिक और शतरंज में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

एआई और नवाचार से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में शताभिषा एआई परियोजनाओं और छात्र नवाचार गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। भाषा अध्ययन और साझा अनुसंधान के माध्यम से पिथौरागढ़ को भारत-जापान मित्रता के संभावित केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गई। आयोजकों के अनुसार विद्या भारती के तहत इस पहल को अन्य जरूरतमंद विद्यालयों तक भी पहुंचाया जाएगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल रहीं। अतिथियों ने भारत और जापान के बीच इस शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगम को युवाओं के भविष्य और समाज के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

कार्यक्रम में पूर्व एनएसडी कमांडो ललित भाटिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार रावत, केएस भाटिया, त्रिलोक सिंह, संभाग निरीक्षक राजेंद्र चंद, पूर्व नेशनल बॉक्सर मान सिंह खोलिया, ध्रुव सिंह रावत, सचिन हुंडई के संचालक/मैनेजर सौरभ भसीन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप सेक्रियाल, मनरेगा लोकपाल जगदीश कॉलोनी और कमल खर्कवाल समेत गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पूर्व सैनिक और अभिभावक मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते