
एक फास्ट फूड सेन्टर में लगी आग पर काबू पाने के साथ ही निकट की दुकान तक आग पहुंचने से पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज सिंह की फास्ट फूड सेन्टर नुमाइसखेत में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समय से गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया, इस दौरान घटनास्थल के निकट एक बंद दुकान के अन्दर से तेज गैस की बदबू आ रही थी, जिसे गश्त के दौरान महिला उप निरीक्षक गोल्डी घुघतियाल द्वारा महसूस किया गया।
शीघ्र ही कोतवाली पुलिस ने मौके से ही दुकान मालिक को बुला कर दुकान खुलवाई और चैक किया तो गैस दुकान से रखें सिलेंडर से लीक हो रही थी, जिसे तत्काल बंद करवाया गया। जिससे बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक की लापरवाही को लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







