पिथौरागढ़ : 05 पदों के लिए हुए 11 नामांकन पत्र दाखिल
जिला अधिवक्ता संस्था चुनाव, पांच को मतदान

पिथौरागढ़ में आगामी पांच जुलाई को होने वाले मतदान के लिए जिला अधिवक्ता संस्था के त्रैवार्षिक चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू कर दिए।

बीते दिवस पांच पदों के लिए 11 उम्मीद्वारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी और सहायक चुनाव अधिकारी एसएस महर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अजय बोहरा, मोहन चंद्र भट्ट और राकेश तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला, सचिव पद पर पंकज शर्मा, आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ, उपसचिव पद पर मन्नू भट्ट, विनोद सिंह मतवाल, कोषाध्यक्ष पद पर संजय भट्ट व सुमित पंत ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बताया गया है कि नामांकन प्रक्रिया 25 जुलाई तक चलेगी और आगामी 05 जुलाई को मतदान होगा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







