पिथौरागढ़ : सड़क किनारे से असंतुलित होकर व्यक्ति गिरा खाई में
पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में सड़क किनारे बने पैराफिट से असंतुलित होकर खाई में गिरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीेते देर सायं चौकी घाट पुलिस को फंतड़ा रोड पर एक व्यक्ति के पैराफिट से असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सोराड़ी की अगुवाई में पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंची। जहां केदार सिंह मेहर, निवासी ग्राम फंतारा, पिथौरागढ़ खाई में गिरकर घायल हुआ था।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस टीम द्वारा घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर सड़क तक पहुंचाया और स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे निजी वाहन के माध्यम से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया। घायल व्यक्ति को रेस्क्यू करने वालों में हेड कांस्टेबल नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल उमेश चन्द्र सती, स्थानीय नागरिक ललित सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह मेहता, इंदर सिंह भंडारी व नरेंद्र सिंह मेहता शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







