कार से बरामद हुई शराब की पेटियां
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

चमोली पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात थराली पुलिस ने गैस एजेंसी रोड, नासिर बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्राइबर कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम लोल्टी, उम्र 38 वर्ष व गोपाल सिंह बुटोला उर्फ धीरू, निवासी ग्राम बुडजोला, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मौके पर सीज कर लिया गया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जिलेभर में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सतत रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी नारायण बगड़ कांस्टेबल दीपक नेगी, राजेश कुमार व रोहित राणा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







