पिथौरागढ़ : पुलिस की कार्रवाई तेज 03 की गिरफ्तारी
कोतवाली पिथौरागढ़, धारचूला एवं अस्कोट सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग

जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।

क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराडी, हेड कांस्टेबल नन्दन सिंह एवं कांस्टेबल उमेश सती द्वारा बेड़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से कुल 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
आरोपी गौरी उर्फ सूरज नेगी, निवासी ग्यारह देवी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। धारचूला प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेश कुमार एवं कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह द्वारा कंज्योति के पास एक दुकान में चेकिंग के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
दुकान संचालक भूपेश सिंह, निवासी ग्राम सोबला, धारचूला को गिरफ्तार कर कोतवाली धारचूला में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में कांस्टेबल गणेश तिवारी, कैलाश चन्द्र पांडे एवं चालक कविन्द्र सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अस्कोट क्षेत्र के बैड़ा से आगे वन विभाग बैरियर के पास से आरोपी सुमित कुमार, निवासी धर्मशाला देवल, अस्कोट को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







