AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 14 वर्षीय बालक पर भैंसे ने किया हमला, लगे 14 टांके

त्रिपुरा सुंदरी मेले में एक भैंसे के हमले से बालक गंभीर रूप से घायल

नेपाल के बैतड़ी स्थित त्रिपुरा सुंदरी मेले में एक भैंसे के हमले से झूलाघाट के समीप कनड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय बालक सारंग चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। भैंसे ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जांघ में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी जांघ में 14 टांके लगाए।

 

जानकारी के अनुसार सारंग अपने गांव के लोगों के साथ त्रिपुरा सुंदरी मेले में गया था। छोटी जात की रात वह मंदिर परिसर में घूम रहा था। इसी दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लाए जा रहे नर भैंसों में से एक ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण तत्काल उसे जिला अस्पताल बैतड़ी ले गए, जहां उसका उपचार किया गया।

 

सारंग के पिता रमेश चंद ने बताया कि बुधवार सुबह झूलाघाट आने पर उन्हें बेटे के घायल होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह तत्काल नेपाल पहुंचे और बेटे को घर ले आए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सुंदरी माता की कृपा से उनके बेटे की जान बच गई। सारंग अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में कक्षा नौ का छात्र है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते