CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चार शराब आरोपी तस्कर गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

नशे में वाहन चलाने वाला चालक भी पकड़ा

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

 

कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुमौड़ स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने और बेचने के आरोप में ढाबा संचालक युवराज सिंह निवासी ख्वांकोट को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

वहीं, थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर ललित सिंह को गिरफ्तार कर संबंधित वाहन सीज कर दिया। इसके अलावा थल थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच-पांच लीटर, कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

 

इनमें ललित सिंह और बलवंत सिंह तथा नंदन सिंह शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल जगदीश फर्त्याल और प्रेम पुरी शामिल रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते