पिथौरागढ़ : द्वितीय 29.6 व तृतीय चक्र में 43.89 फीसदी मतदान, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
तृतीय चक्र में सर्वाधिक मुनस्यारी में 46.04 फीसदी मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। समांत जनपद पिथौरागढ़ के चार विकासखंड धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट व कनालीछीना के कुल 378 मतदान केंद्रों पर सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता मतदान को लेकर खासे उत्साहित दिखाई दिए। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतगढ़ के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इधर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कनालीछीना विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मतदान के दूसरे चक्र यानि 10 से 12 बजे तक जिले के चार विकास खंडों में कुल अनुमानित मतदान 29.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चारों विकास खंडों के डीडीहाट में 32.44, धारचूला 26.24, मुनस्यारी 31.62 और कनालीछीना में 30.18 प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान के तीसरे चक्र यानि 12 से 02 बजे तक जिले के चार विकास खंडों में कुल अनुमानित मतदान 43.89 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चारों विकास खंडों के डीडीहाट में 45.85, धारचूला 40.92, मुनस्यारी 46.04 और कनालीछीना में 44.17 प्रतिशत दर्ज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।









