inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कुलागाड़ बैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

धारचूला तहसील के कुलागाड़ में निर्माणाधीन बैली ब्रिज का अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सके।

 

Uttarakhand News Image

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कुलागाड़ का यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों की जरूरतों के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए पुल का निर्माण जल्द पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के दृष्टिगत भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने सेना के सहयोग से अस्थायी रूप से बनाए गए पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैदल यात्रियों के आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए और अस्थायी पुल पर संबंधित कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी में जमा अतिरिक्त मलबे को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। स्थानीय लोगों से अपील की गई कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी सहित बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते