पिथौरागढ़ : जिले का बढ़ाया मान, समीर बोहरा ने जीता स्वर्ण पदक
खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते दी शुभकामनाएं

हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू के छात्र समीर बोहरा ने जालंधर में आयोजित 5वीं अंडर-15 सब जूनियर बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 22 से 30 जून तक आयोजित हुई।
उत्तराखंड बॉक्सिंग टीम के कोच एवं स्पोर्ट्स कॉलेज के सहायक खेल अध्यापक रविंद्र सिंह ने बताया कि समीर ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी को पराजित किया, जबकि फाइनल मुकाबले में हरियाणा के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पूर्व समीर बोहरा ने अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, उज्बेकिस्तान में रजत पदक भी हासिल किया था।
वर्तमान में वह स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में कक्षा 10 के छात्र हैं और सहायक खेल अध्यापक रविंद्र सिंह तथा खेल प्रशिक्षक देशरत्न बोहरा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। समीर की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट, कॉलेज स्टाफ और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







