inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर डीएम नाराज, संबंधितों को कड़ी फटकार

जिला अस्पताल में लापरवाही पर डीएम सख्तए कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगाई ने बीते देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और इएनएसएम, नर्सिंग ऑफिसर व पीआरडी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एक कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की ड्यूटी और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएमएस डा. डीपी सिंह को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएं।

 

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

 

उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने तथा आवश्यक उपचार और दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट-पनार राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल में उपचारित मरीज के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

 

उन्होंने चिकित्सकों से मरीज की वर्तमान स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही दोबारा सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते