पिथौरागढ़ : घाट सड़क हादसे के घायलों से मिले युवा कांग्रेस नेता
मुआवजे और निशुल्क उपचार की मांग

पिथौरागढ़ व चंपावत जनपद सीमा पर बीते दिवस घाट के निकट हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर और जिलाध्यक्ष धीरज बेरी सहित अन्य युवा कांग्रेसी नेता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
बीते दिवस गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ आ रही कार घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मृतक के परिजनों को 20 लाख और घायलों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों का निशुल्क उपचार कराने की मांग की।इस अवसर पर कांग्रेसी नेता संतोष गोस्वामी, राकेश कुमार, जीवन कोहली, संजय कोहली, किशन लोहिया, रोहित कोहली चंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







