PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : नामित सभासदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ
पालिकाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नगर पालिका सभागार डीडीहाट में आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा नामित तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नामित सभासदों में मनोहर सिंह चुफालए दीपक कन्याल और श्वेता पांगती टोलिया शामिल हैं।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका के सात निर्वाचित सभासद और नामित सभासद एक परिवार की तरह मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय के साथ नगरहित में काम करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश, सभासद नईम, सुजाता देवी, सिमरन धपवाल और दीपेश जंगपांगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







