पिथौरागढ़ : पूर्व जिलाधिकारी बने मानवाधिकार आयोग के सदस्य
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जताई खुशी

पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाधिकारी एवं उत्तराखंड शासन में सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी हरिचंद्र सेमवाल को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर सीमांत जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए उनसे प्रदेश में मानवाधिकारों की सुरक्षा और आमजन के हितों के लिए ठोस पहल की उम्मीद जताई है।
हरिचंद्र सेमवाल ने अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत डीडीहाट में उपजिलाधिकारी के पद से की थी। इसके बाद वह पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे और दो बार जिलाधिकारी के पद पर भी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहने के कारण वह लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे।
सामाजिक संगठनों का कहना है कि प्रशासनिक अनुभव और जनसमस्याओं की गहरी समझ रखने वाले हरिचंद्र सेमवाल के मानवाधिकार आयोग में सदस्य बनने से प्रदेश में मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य होने की उम्मीद है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







