पिथौरागढ़ : मेले में लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
लोगों की खासी संख्या में जुटी रही भीड़

मलान गांव में आयोजित एक दिवसीय रक्षाबंधन मेले का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने रीबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही ग्रामीणों के बीच सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक प्रस्तुतियों ने मेले में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। कार्यक्रम देखने को लोगों की खासी संख्या में भीड़ जुटी रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बोहरा ने मेले में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने रक्षाबंधन मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, ग्रामीणों और सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष दीपक बिष्ट, सचिव दीपक रोका, व्यवस्थापक देवराज रावल, ग्राम प्रधान बिमला देवी, प्रधान प्रतिनिधि रवि ज्याला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







