PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ

विद्यार्थियों से बौद्धिक क्षमताओं, नवाचार और रचनात्मक सोच से चुनौतियों का सामना करने का आह्वान

मानस कॉलेज में स्नातक स्तर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के छठे बैच का दीक्षारंभ समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने वैदिक विधि-विधान से विद्यार्थियों को सच्चरित्र, सदाचरण और निर्व्यसन जीवन के साथ उच्च शिक्षा के प्रति गंभीर रहने तथा अर्जित ज्ञान को राष्ट्र एवं वैश्विक कल्याण के लिए समर्पित करने की दीक्षा दिलाई।

 

दीक्षारंभ के बाद डॉ. पंत ने शिक्षा और दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान दौर में देश के विकास के लिए युवाओं के सामने नई चुनौतियां हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी बौद्धिक क्षमताओं, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से इन चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया।

 

कॉलेज के निदेशक देवाशीष पंत ने संस्थान की अवधारणा, उद्देश्यों और दृष्टिकोण की जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम वर्तमान वैश्विक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस दौरान आईटी विभाग की प्रो. आकांक्षा पंत, बैंकिंग विभाग के प्रो. विवेक पंत, न्यूट्रिशन विभाग की प्रो. डॉ. प्रियंका शर्मा, ग्राफिक्स विभाग के प्रो. देवराज वल्दिया, होटल मैनेजमेंट विभाग के प्रो. पवन कापड़ी और ई-कॉमर्स विभाग के प्रो. प्रकाश कुमार ने अपने-अपने पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

 

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के हेम चंद्र पंत ने विभिन्न कंपनियों के साथ हुए एमओयू और अब तक के प्लेसमेंट की जानकारी साझा की। प्रशासनिक अधिकारी संजीव मसीह ने कॉलेज के कोड ऑफ कंडक्ट के बारे में विस्तार से बताया। समारोह के दौरान संस्कृत विद्यालय कैलाश आश्रम के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

 

अकादमिक प्रमुख यशोदा पाठक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन योगेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक कंचनलता पंत, बोर्ड सदस्य ललित पंत, मीनू भट्ट, प्रधानाचार्या सुनीता रावत, बेला भट्ट, रेनू शर्मा, गजेंद्र सिंह बोहरा, नेहा जोशी, नेहा भट्ट, हेम चंद्र पांडे, हिमांशु पुनेठा, रेखा ओझा, पूजा कापड़ी, दिनेश भट्ट, दीपांशु पाटनी समेत अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते