पिथौरागढ़: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
एसपी ने दिए अधीनस्थों को आवाश्यक निर्देश

राज्य अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता, अनुशासन और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। पिथौरागढ़ पुलिस निष्पक्ष परीक्षा, सुरक्षित माहौल और सफल आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







