MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मोस्टादेवता मंदिर में छह दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी

 15 सितंबर को होगा मुख्य मेला. तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

छः पट्टी सोर के आराध्य देव मोस्टादेवता के प्रसिद्ध मंदिर परिसर में इस बार छह दिनों तक आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। 14 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेले का शुभारंभ 14 सितंबर को होगा, जबकि 15 सितंबर को मुख्य मेला आयोजित होगा।

 

मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक टीमों, विद्यालयों और क्षेत्र के गांवों के बुजुर्गों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर मेला संयोजक वीरेंद्र सिंह बोहरा और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

 

आयोजकों ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समितियों में क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है, ताकि मेले की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा सकें। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

 

बैठक में जसवंत बिष्ट, कै. मिलाप सिंह, पंकज बिष्ट, एनडी कांडपाल, कै. सुरेंद्र बिष्ट, दिलीप वल्दिया, गोविंद बिष्ट, गणेश कांडपाल, पूरन पाटनी, बलवंत सिंह, गौरव पांडे, राजेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, जगदीश जोशी, नवीन भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते