पिथौरागढ़: विदिशा, मुस्कान और यशस्वी तथा जतिन, गीतिका और भाष्कर का शानदार प्रदर्शन
विकासखंड विण और मूनाकोट में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन

विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण और विकासखंड मूनाकोट की ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी ब्लाक संसाधन केंद्र में संपन्न हुई। विज्ञान संगोष्ठी का इस वर्ष का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा।
संगोष्ठी में एपीएस की छात्रा विदिशा भट्ट ने प्रथम, न्यू वीयर शिवा की मुस्कान रावत ने द्वितीय और सोर वैली की यशस्वी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं ब्लाक विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा ने किया।
विज्ञान प्रकोष्ठ विण के सचिव मुकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित अपने विचार और प्रस्तुतियां निर्णायकों के समक्ष रखीं। निर्णायक की भूमिका जयश्री पाटनी, राजेंद्र पांडेय और लोकेश पंत ने निभाई।
ब्लाक विज्ञान समन्वयक थापा ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक आगामी 22 सितंबर को आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन ज्योति पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपा खाती, महेश तिवारी, कमला पाल, ज्योत्सना वर्मा, नजमी बी, अनीता पाल, जयश्री धामी, भावना पुनेठा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इधर विकासखंड मूनाकोट की ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी ब्लाक संसाधन केंद्र में संपन्न हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान संगोष्ठी में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अनिल चंद, विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत, ब्लाक समन्वयक भीम सिंह कार्की, राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने किया।
ब्लाक समन्वयक भीम सिंह कार्की ने विज्ञान संगोष्ठी के लिए इस वर्ष की निर्धारित थीम भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-204 संभावनाएं एवं चुनौतियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा का महत्व विद्यार्थियों को समझाया। जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने विज्ञान संगोष्ठी जैसे कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना का विकास बेहद महत्वपूर्ण है।
संगोष्ठी में आयोजित प्रतियोगिताओं में जतिन कापड़ी ने पहला, गीतिका सौन दूसरा और भाष्कर सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. वंदना मेहता, रेखा मेहता, जगदीश राम शाह थे। संचालन राजेंद्र सिंह खाती द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







