पिथौरागढ़ : धारचूला हत्याकांड: मशक्कतों के बाद, आरोपी लगे हाथ
10-10 हजार रूपये का ईनाम किया था घोषित

पिथौरागढ़ के सीमांत तहसील धारचूला बाजार में बीत सात जून को हुए कमलेश दानू हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस टीमों के लगातार किए गए प्रयासों के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड का एक आरोपी पूर्व में टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, फरार आरोपियों के तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

बीते 07 जून को धारचूला बाजार में कमलेश दानू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, और आरोपी फरार हो गए। बीच बाजार में हुए हत्याकांड से लोगों में भय व्याप्त था। 08 जून को कोतवाली धारचूला में मृतक के पिता गोवर्धन सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर चन्दू खैर, सचिन नबियाल व उसके साथियों के विरुद्ध धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना को दौरान रमेश रायपा का नाम भी प्रकाश में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के चार टीमों का गठन किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों पर 10- 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सघन चेकिंग, दबिश के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए।
बीते 25 जून को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी चन्द्र सिंह खैर उर्फ चन्दू खैर को टनकपुर स्थित शारदा नहर के किनारे मनिहार गोठ रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते बीते देर सायं को पुलिस टीम ने हत्याकांड के आरोपी सचिन नबियाल, निवासी ग्राम नाबि, हाल खोतिला धारचुला व रमेश सिंह रायपा, निवासी बूदी, हाल खोतिला धारचुला को झूला पुल धारचुला के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीमों में पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी व पुलिस उपाधीक्षक धारचुला कुंवर सिंह रावत, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह, थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज, थानाध्यक्ष झूलाघाट उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव व हेम चन्द्र सिंह, कांस्टेबल पवन गंगवार, ललित पांगती, देवेश शाही, सतेन्द्र सुयाल, कमल तुलेरा व महेन्द्र डंगवाल शामिल थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि ….
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







