PithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : आज तड़के एनएच पर मलबा आने से यातायात रहा प्रभावित

बुधवर सुबह एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद, थल में 28 एमएम बारिश

सीमांत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रूक- रूक कर हो रही बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण बुधवार की सुबह जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा, हालांकि मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे।

 

ad

आज सुबह पिथौरागढ़- टनकपुर आल वेदर रोड़ पर घाट के निकट मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया, मार्ग में मलबा व पत्थर आने से कई वाहन दोनों ओर फंस गए। बारिश व पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग खोलने का कार्य भी प्रभावित रहा। एनएच के अधिकारियों की मौजूदगी में लगातार किए प्रयासों के बाद मशीनों के द्वारा मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया, जिससे फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

 

बीते दिवस भी सुबह  मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात अवरूद्ध हो गया था। थल- मुनस्यारी मार्ग में हरड़िया के पास मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह जिले में 13 मार्ग बंद थे, मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे। जिले की तहसील क्षेत्रों में हुई बारिश में पिथौरागढ 21.0 एमएम, बेरीनाग 21.4, मुनस्यारी 8.2, बंगापानी 14.0, गणाई गंगोली 2.00, देवलथल 11.4, गंगोलीहाट. 14.5, डीडीहाट. 9.40, धारचूला 10.2, कनालीछीना. 22.0, तेजम 16.0 व थल 28.0 एमएम दर्ज की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते