पिथौरागढ़ : कानून व्यवस्था से खिलवाड़, 04 लोग गिरफ्तार
एसपी निर्देशन में पुलिस का अभियान जारी

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा अलग- अलग स्थानों पर 04 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना झूलाघाट में सूचना मिली कि ग्राम भटेड़ी निवासी अभय कोहली उर्फ गोल्डी द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौच कर भय एवं अशांति फैलाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे शांत करने का प्रयास किया गया, परन्तु वह नहीं माना, जिसपर टीम ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत तीन लोगों मानी राम, संतोष कुमार व दीपक कुमार द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा व टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को शांत करने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गये। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते व्यक्तियों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







