CrimeNainitalUttarakhand News

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में तीन आरोपी गिरफ्तार

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; हत्या में प्रयुक्त डंडा, लोहे का पाना और पत्थर बरामद

एक 56 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना से दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

 

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर को सूचना मिली कि किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान विमला देवी (56) पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में की।

 

महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

 

एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते दिखाई दिए। बाद में वे एक वाहन से महिला का शव घटनास्थल के पास फेंकते नजर आए।

 

फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथियों को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय पकड़ा गया, जब वे रामनगर से फरार होने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित फर्त्याल (32). निवासी किशनपुर छोई, रामनगर. सैरान (21), निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर

 

और मो. अब्बूजर (22). निवासी खताड़ी, रामनगर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त डंडा, लोहे का पाना और पत्थर भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते