
बदरीनाथ। कोतवाली बदरीनाथ क्षेत्र के रडांग बैंड के पास गुरुवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बदरीनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली से अपर उपनिरीक्षक मुकेश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जिससे उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिल सका। इस दौरान नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने भी पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। पुलिस और नगर पंचायत के आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई से घायलों को बिना देरी के उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







