BageshwarCrimeUttarakhand News

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत

एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई जारी थी।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा थाना कपकोट में एक 23 वर्षीय युवक पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बंधित आरोपी गौरव कोरंगा, हरसिला, कपकोट, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर बीते दिवस न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते