पिथौरागढ़ : पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार
नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व टीम द्वारा 112 की सूचना पर शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट के आरोप में रविन्द्र वल्दिया को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 73 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







