पिथौरागढ़ : छात्रों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन अनिवार्य, कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
हाट कालिका धाम में पूजा-अर्चना व नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका धाम में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और धार्मिक अनुशासन का पालन करने की अपील की।

साथ ही मंदिर प्रबंधन से वार्ता कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता से करने की बात कही। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
छात्रों की समस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी ने ठंडे पानी से कपड़े धोने की समस्या के समाधान के लिए तत्काल वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए छात्रों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने को अनिवार्य बताते हुए कहा कि भोजन में पोषण तत्वों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए नियमित गुणवत्ता जांच की जाए तथा किसी
प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह, तहसीलदार वतन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







