HealthPithoragarhUttarakhand News

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर संजय पाण्डे ने उठाए जनहित के मुद्दे

मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल से मुलाकात कर मरीजों और उनके परिजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। उन्होंने पहाड़ के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल पर रोक की मांग रखी।

 

संजय पाण्डे ने कहा कि मरीज को रेफर करने का निर्णय उचित चिकित्सकीय कारण और संबंधित वरिष्ठ अथवा विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बिना वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह के किसी कर्मचारी द्वारा मरीज के परिजनों को अन्यत्र उपचार कराने की सलाह नहीं दी जानी चाहिए।

 

उन्होंने  दूरदराज से आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक ओपीडी और संबंधित विभाग में अधिकृत टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया। इससे परिजन फोन के माध्यम से मरीज की स्थिति और उपचार की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल ने उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने भी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। संजय पाण्डे ने कहा कि उनका उद्देश्य आरोप लगाना नहीं, बल्कि मरीजों और आम जनता की समस्याओं का सकारात्मक समाधान कराना है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते