BageshwarCrimeUttarakhand News

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा चेकिंग अभियान तेज

शहर के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। आगामी दीपावली पर्व और शादी सीजन के मद्देनज़र पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

ad

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर व कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपदभर में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कोतवाली और थाना पुलिस टीमों ने अपने.-अपने क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी दुकानों, बैंकों और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

चेकिंग के दौरान प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता की जांच की गई। पुलिस ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपने कैमरे नियमित रूप से कार्यशील रखें, आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना दें। इसके अलावा दुकानदारों और कर्मचारियों को भी सजग रहने और पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखने की हिदायत दी गई, ताकि त्योहारों और आयोजनों के दौरान जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते