PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों व तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाय। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने यहां पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान मातहतों को दिए हैं।

 

ad

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर मजदूरों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने और बाहरी व्यक्तियों, फेरीवालों, और किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही सभी सीमावर्ती थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुलों पर सघन चैकिंग चलाकर अवैध व्यापार, चरस, स्मैक व मानव तस्करी आदि पर अंकुश लगाने, थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य के आधार पर उनके निस्तारण के भी निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान एसपी यादव ने वांछित, वारण्टी आरोपियों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाने, ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने सहत अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। इससे पूर्व माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ संजय पाण्डे, सीओ केएस रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, निरीक्षक अभिसूचना रोहित जोशी, निरीक्षक दूरसंचार प्रदीप कुमार सहित जनपद के सभी थाना और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते