पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिक कल्याण विभाग सचिव ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से किया संवाद
14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सचिव, डीईएसडब्ल्यू एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय सुकृति लिखी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर उनके विचार और विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने सचिव सुकृति लिखी का स्वागत किया। भेंटवार्ता के दौरान सचिव ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को संबोधित करते हुए उनके साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के समापन पर सुकृति लिखी ने 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







