PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: सकारात्मक सोच के साथ सुमार्ग अपनाने और समाज, प्रदेश व देश की सेवा करने का आह्वान

केएनयू जीआईसी के विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से केएनयू जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता डॉ. पीतांबर अवस्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

 

इस दौरान डॉ. अवस्थी ने बीड़ी, गुटखा, शराब सहित अन्य दुर्व्यसनों से व्यक्ति के शरीर, मस्तिष्क, चरित्र, परिवार और समाज को होने वाली क्षति के उदाहरण साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में सुमार्ग अपनाने और समाज, प्रदेश व देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. अवस्थी ने अपनी लिखित पुस्तकें ‘नशे पर प्रहार’ और ‘हिमालय में जलवायु परिवर्तन’ विद्यालय के पुस्तकालय के लिए भेंट कीं।

 

प्रधानाचार्य एसके बाड़ी ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए डॉ. अवस्थी का आभार जताया। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन एवं संचालन शिक्षक चिंतामणि जोशी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक दीप जोशी, ललित मोहन धामी, ललित मुरारी, प्रमोद कुमार पांडेय, मनमोहन पोखरिया, रेखा जोशी, किरण जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते