EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पावनी, वंशिका, यशस्वी और पीयूष ने किया पहला स्थान प्राप्त

राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पिथौरागढ़ के हिमालया स्कूल में राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस पर स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रो.योगेश कोठारी ने हिमालया स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के आपसी संबंधों को समझाया।

 

ad

मंजुला पांडेय ने गणित के विभिन्न पहलुओं आवश्यक जानकारी देने के साथ ही महान गणितज्ञों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गणित क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में यशस्वी जोशी प्रथम, गरिमा द्वितीय और मीनाक्षी मुंडेला तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में पीयूष पंत ने पहला, मयंक पांडेय ने दूसरा और आदित्य कार्की ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

गणित व्याख्यान प्रतियोगिता में सादिया प्रथम, जिया कार्की द्वितीय, निकिता पांडेय तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मनीषा धामी, भूपेंद्र बोरा और सुनैना भंडारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पावनी गिरी, कैलाश कुमार, दक्ष जोशी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, पल्लवी द्वितीय और अंजली तृतीय स्थान पर रही।

 

विज्ञान व्याख्यान के जूनियर वर्ग में मोहित चंद ने पहला, दिया बिष्ट ने दूसरा और सचिन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दिव्यांश वल्दिया, मयंक भट्ट, दिया जोशी ने क्रमश, पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों सहित प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक हीरा सिंह खाती ने सभी का आभार व्यक्त किया। अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागी को साम्मानित करते अतिथि।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते