CrimeNainitalUttarakhand News

अधिक लाभ कमाने के प्रयास, आ गए पुलिस के हाथ

02 लाख रुपये की अफीम के साथ 02 नशे के आरोपी तस्करों को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस का जिलेभर में चलाया जा रहा अभियान जारी है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो युवकों को रामलीला मैदान के निकट से लाखों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास वाहन को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों अतुल सागर, उम्र 21 वर्ष, उधम सिंह नगर व बलविंदर सिंह, उम्र 20, बाजपुर ने बताया कि अफीम ढकिया उधमसिंह नगर के एक व्यक्ति से लेकर आए थे तथा अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए।

 

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंडी उप निरीक्षक दिनेश जोशी, अपर उप निरीक्षक मानसिंह, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल संतोष बिष्ट व प्रकाश बड़ाल शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते