पिथौरागढ़ : दो व्यक्तियों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर
यातायात नियमों का उल्लंघन व हुड़दंग करने वाले 101 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढ़ाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक त्रिभुवन सिंह, मिर्थी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक गणेश सिंह मेहता, बडाबे को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 101 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







