पिथौरागढ़ : हादसे का शिकार हुई दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित
विभिन्न संगठनों में किया शोक व्यक्त

बीते 28 मार्च को किच्छा के निकट सड़क हादसे का शिकार हुई पिथौरागढ़ निवासी दिवंगत शिक्षिका बबीता पटियाल को आज यहां गांधी चौक में आयोजित शोक सभा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान हादसे में घायल विजेंद्र पटियाल सहित अन्य लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की गई। दिवंगत बबीता पटियाल मानस एकेडमी में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं और घायल हुए उनके पति विजेंद्र भी इसी विद्यालय में प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में चंद्रशेखर पुनेड़ा, डीएन भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, लक्ष्मी दत्त तिवारी, डीएस भंडारी, शैलेश खर्कवाल, केएस भाटिया, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, महेश मखौलिया, गजेंद्र बोरा, विनोद जोशी, सुमन जोशी, भावना भट्ट, राजेंद्र देवलाल, जगदीश पांडे, गिरीश पुजारा, मधु सूदन पुनेठा, विमल जोशी, विनीता भट्ट, चित्रा बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर पांडे द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







