CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : पांच लोगों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर
नियमों का उल्लंघन करने वाले 93 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में चलाए गए सघन अभियान के तहत
बेरीनाग में थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एचसीपी गिरीश चन्द्र एवं पुलिस टीम द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों कमलेश कुमार एवं दीप चन्द को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना झूलाघाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पूरन राम, धारा 170/135/126 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
थाना अस्कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे मनोज कुमार को पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद न मानने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना कनालीछीना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 93 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
https://youtu.be/VeEJRxQW7bw

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







