पिथौरागढ़ : विरान स्थल व घनघोर अंधेरा देख भयभीत हुए दंपति
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

पिथौरागढ़ के हिमनगरी मुनस्यारी क्षेत्र में घूमने आए एक दंपित की कार अचानक खड़ी चढ़ाई में सूनसान स्थान पर खराब हो गई, अंधेरा होने से दंपति भयभीत हो गए, घबराए हुए दंपति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते दंपित को सुरक्षित मुनस्यारी पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत रातापानी के पास एक पर्यटक दम्पति की कार खड़ी चढ़ाई में नहीं चढ़ पाई और खड़ी हो गए। इस दौरान सूनसान स्थान व घनघोर अंधेरा देख कर दम्पति भयभीत हो गए। घबराए हुए दम्पति द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम में सहायता हेतु कॉल किया गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनस्यारी के थानाध्यक्ष अनिल आर्या टीम के साथ तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति से दम्पति को राहत मिली और उनका भय दूर हुआ।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा दम्पति को सुरक्षित मुनस्यारी लाया गया तथा उन्हें टीआरसी में रुकवाया गया। जिसपर पर्यटक दम्पति द्वारा मुनस्यारी पुलिस का आभार प्रकट किया गया एवं उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, सहायता भावना व सेवा भावना की सराहना की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







