पिथौरागढ़ : एसपी के निर्देशो पर बीती रात हुई़ कार्रवाई से हड़़कंप
अवैध खनन मामले में 07 टिप्पर व पिकअप वाहन सीज

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में सात वाहनों को सीज किया है। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।

बीती देर रात्रि सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ संजय पाण्डे तथा सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त कुल 07 टिप्पर व पिकअप वाहनों को सीज किया गया।
कार्रवाई के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में एसएचओ ललित मोहन जोशी की अगुवाई में चौकी प्रभारी घाट उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी ऐचोली उप निरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी चण्डाक उप निरीक्षक ललित डंगवाल, उप निरीक्षक मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल नन्दन सिंह, कांस्टेबल उमेश चन्द्र सती व टीम द्वारा चार वाहनों को खनन अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
कोतवाली धारचूला क्षेत्र के ऐलागाड़ में एसएचओ विजेन्द्र शाह की अगुवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम, हेड कांस्टेबल आन सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र व टीम द्वारा दो वाहनों को सीज किया गया। थाना गंगोलीहाट के चौनाला क्षेत्र में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी की अगुवाई में अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देश दीपक द्वारा अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक वाहन को सीज किया गया। इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







