CrimeHaridwarUttarakhand News

एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण का मामला

वांछित आरोपी को मुजफ्फरनगर नगर उत्तर प्रदेश से दबोचा

एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से दबोच लिया।

 

ad

हरिद्वार पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते अप्रैल माह में थाना भगवानपुर में परिजनों ने एक तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी जैद, निवासी ग्राम खामपुर तहसील व जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा अपने प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। तहरीर के आधार पर मामले से संबंधित विभिन्न धाराओं में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। बीते दो दिवस पूर्व आरोपी जैद, निवासी ग्राम खामपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को ग्राम खामपुर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक पूजा पाण्डेय, कानि. राहुल कुमार, कांनि. संजय सिंह और महिला कांनि. सोनम शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते