CrimeU S NagarUttarakhand News

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 55 वर्षीय अधेड़ 135 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की मुहिम जारी

देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की मुहिम के तहत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

 

ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं टीम ने साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 135 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊ टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी धर्मवीर गंगवार निवासी ग्राम निस्बी, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष को गांधी पार्क के गेट के निकट रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसका शुद्ध वजन 133 ग्राम है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई दीपक बहुगुणा, एसटीएफ एसआई कृष्ण गोपाल मतपाल, अपर उप निरीक्षक, एसटीएफ जगवीर शरण, कांस्टेबल, एसटीएफ वीरेंद्र चौहान व मोहित जोशी, कांस्टेबल ताजबीर शाही व यशपाल मेहता शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते