पिथौरागढ़ : सघन चेकिंग अभियान: उत्पाद मचाने पर हुई गिरफ्तारी
नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर गंदगी करने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा एक सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा सरेआम उत्पाद मचाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया तो वहीं नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर गदंगी करने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 85 लोगों के विरूद्ध एमवी एक्ट, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 12 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका व तम्बाकू का सेवन करने वाले कुल 15 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। अभियान के तहत ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर दीपक कुमार भट्ट निवासी लोहाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक योगेश जोशी निवासी कुनोली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया तथा थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एचसीपी गिरीश प्रसाद द्वारा शराब के नशे में सरे आम उत्पात मचाने वाले भुवन शाह निवासी बेरीनाग को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







