EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ‘आओ अपने गांव से जुड़े’ अभियान

20 विद्यार्थियों को बाँटी लेखन सामग्री, मेधावी हुए सम्मानित

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में ‘आओं अपने गांव से जुड़े’ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय दरकोट तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दरकोट के आठ विद्यार्थियों को सर्वोत्तम अंक लाने पर स्वर्गीय बाला सिंह पांगती स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने के साथ एक सफल नागरिक बनने की अपील भी की गई।

 

ad

अव्वल स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने अपनी दिनचर्या साझा कर अन्य विद्यार्थियों को मेहनत करने को प्रेरित किया। अभियान के तहत दूसरे वर्ष दरकोट के पूर्व ग्राम प्रधान तथा समाज सुधारक स्व. बाला सिंह पांगती की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों डाव कुंदन सिंह पांगती, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे, हल्द्वानी, नवराज सिंह पांगती, सेवानिवृत्त प्रमुख वित्त सलाहकार, रेलवे, देहरादून, कवींद्र सिंह पांगती, मंडलीय प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा, निगम, हल्द्वानी द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इ

 

स दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक की छात्रा लक्ष्मी को 73 प्रतिशत, कक्षा 02 के पार्थ कुमार को 65 प्रतिशत, कक्षा 03 की अंजलि को 62 प्रतिशत, कक्षा 04 की सांची को 72 प्रतिशत, कक्षा 05 की भूमिका को 65 प्रतिशत तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दरकोट की कक्षा 06 की आरुषि को 73 प्रतिशत, कक्षा 07 की लक्षिता को 69 प्रतिशत, कक्षा 08 की दिया को 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्वर्गीय बाला सिंह पांगती छात्रवृत्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

स्वर्गीय पांगती के पुत्र नवराज सिंह पांगती, कवींद्र सिंह सिंह पांगती तथा पुत्रवधू चित्रा पांगती के अलावा पूर्व प्रधान सावित्री पांगती सहित अन्य गणमान्यों द्वारा मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षक कुंवर सिंह भंडारी ने स्वर्गीय बाल सिंह पांगती के परिवारजनों के साथ ही अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी लक्ष्मण सिंह पांगती द्वारा किया गया। अभियान के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा इस अभियान के अभिनव प्रयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी।

 

कार्यक्रम के आयोजक नवराज सिंह पांगती तथा कवींद्र सिंह पांगती ने कहा कि इस कार्यक्रम को हर वर्ष और बेहतर स्वरुप देकर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का डाटा भी अपने पास रखेंगे और इन विद्यार्थियों को लगातार प्रोत्साहित करते रहेंगे। कहा कि विद्यार्थी अपने इच्छित क्षेत्र में सफल होकर समाज को दिशा देने का कार्य करे। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भीम राम कहा की इस तरह के अभियानों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू रावत, गीता टोलिया, चित्रा पांगती, हीरा सिंह भट्ट, प्रयाग सिंह पांगती, हीरा सिंह पांगती, भूपेंद्र सिंह पांगती, रिटायर्ड कैप्टन चन्द्र सिंह कार्की, लक्ष्मण सिंह सयाना, गंगा सिंह धर्मसक्तू, भूपेश सिंह पांगती, हंसा पांगती, यमुना देवी, नीतू सयाना, गीता देवी, संगीता देवी, भावना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते