AlmoraCrimeUttarakhand News

पुष्पा स्टाइल में तस्करी कर रहा आरोपी आया गिरफ्त में

चेकिंग में 160 टिन अवैध लीसे के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि सामग्री की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशो के क्रम में पुलिस व एसओजी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

ad

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आरटीओ ऑफिस अल्मोड़ा के पास ट्रक को चेक किया गया तो ट्रक में केबिन बना हुआ था जिसमें अवैध लीसे से भरे 160 टिन के कनस्तर बरामद हुए।

 

टीम द्वारा चालक दीपक कुमार आर्या, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम विजयपुर थाना द्वाराहाट व हाल हल्द्वानी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी के विरूद्ध धारा 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं ट्रक को सीज किया गया। पुलिस द्वारा तस्करी में संलिप्तों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही थी। पुलिस टीम उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल सुंदर लाल, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट व हरीश प्रसाद शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते