पिथौरागढ़: घर से नाराज होकर नाबालिग किशोरी के जाने से परिजन परेशान
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटे में नाबालिग की सकुशल बरामदगी

पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक किशोरी घर से नाराज होकर चली गई, जिससे परिजन काफी परेशान हो गए। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

डीडीहाट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 15 वर्ष है घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है जिससे वे बहुत परेशान हैं। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका की तलाश प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा किए गए लगातार प्रयास व सर्विलांस की मदद से बालिका को डीडीहाट क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
तत्पश्चात बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका की सुरक्षित वापसी से परिवारजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस टीम उपर उप निरीक्षक प्रदीप, कांस्टेबल दिनेश जोशी, कांस्टेबल सुमन व कमल तुलेरा (सर्विलांस) शामिल रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







